बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल से हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है। जहां स्कूल में मोबाइल की बैटरी फट गई, ब्लास्ट इतना जोरदार था कि, बैटरी हाथ में होने के कारण छात्र की एक साथ तीन उंगलियों के परखच्चे उड़ गए। यही नहीं, हाथ में भी फ्रैक्चर तक आ गया। घटना के बाद स्कूल में चीख-पुकार मच गई।
दरअसल यह हैरान कर देने वाला हादसा, जिले के मच्छी गांव की प्राथमिक शाला का है। बताया जा रहा है कि, छात्र को स्कूल के रास्ते में मोबाइल की पुरानी बैटरी पड़ी मिली थी। उसने वो बैटरी उठा ली और स्कूल पहुंचकर खेलते-खेलते वायर जोड़ने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान अचानक एक तेज धमाका हुआ, जिसने आसपास मौजूद हर किसी को सन्न कर दिया।
सावधान रहने की जरुरत
जिला अस्पताल में छात्र का इलाज चल रहा है। वहीं, हादसे में घायल छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार, बच्चे की उंगलियां नहीं बचाई जा सकी है। लेकिन, ये घटना एक चेतावनी है कि मोबाइल बैटरियों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से खासकर बच्चों को दूर रखने का अलर्ट कर रही है और बयां कर रही है कि, थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।
आज के दिनों में मोबाइल या इंटरनेट के बिना लगभग किसी व्यक्ति के सरल जीवन की कल्पना संभव नहीं है, लेकिन चिकित्सकों की मानें तो आए दिन मोबाइल फोन के अधिक इस्तेमाल से होने वाले नुकसानों की मानसिक और शारिरिक समस्याओं से जुड़ी जानकारियां भी सामने आती रहती हैं। लेकिन, इससे अलग इलेक्ट्रिक डिवाइस मोबाइल के और भी खतरनाक पहलू हैं।
CG POLICE में बड़ा फेरबदल: 29 निरीक्षक समेत 30 पुलिसकर्मियों का तबादला
38 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, 3 महीने में पैसा डबल करने का दिया था झांसा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft