रायपुर/दिल्ली। कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 1045 हो गई है। केरल में सबसे ज्यादा 430 एक्टिव हैं। महाराष्ट्र में 210, दिल्ली में 104 और गुजरात में 83 मामले हैं। कर्नाटक के 80 मामलों है, जिसमें से 73 बेंगलुरु में और छत्तीसगढ़ में 2 मामले सामने आए हैं। वहीं, महाराष्ट्र, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक में कुल 10 मरीजों की मौत हुई है।
केरल में सबसे ज्यादा मरीज
देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 1045 हो गई है। सबसे ज्यादा 430 एक्टिव केस केरल में हैं। महाराष्ट्र में 210, दिल्ली में 104 और गुजरात में 83 केस हैं। कर्नाटक के 80 केसों में से सिर्फ 73 बेंगलुरु में हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, पिछले एक हफ्ते में 787 नए मरीज दर्ज किए गए हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के डायरेक्टर डॉ राजीव बहल ने बताया कि अभी तक देश में 4 वैरिएंट मिले हैं। इनमें LF.7, XFG, JN.1 और NB.1.8.1 वैरिएंट शामिल हैं।
नया वेरिएंट NB.1.8.1 और LF.7 पहुंचा
देश में मिले कोरोना के दो नए वेरिएंट NB.1.8.1 और LF.7 ओमिक्रॉन के ही सब-वैरिएंट हैं, जो 2022 तक सक्रिय था। NB.1.8.1, JN.1 वैरिएंट का ही वंशज है। जबकि LF.7 इससे संबंधित एक अन्य सब-वैरिएंट है। ये वैरिएंट वायरस के स्पाइक प्रोटीन में कई म्यूटेशन लेकर आते हैं, जो इसे मनुष्यों में आसानी से फैलने में मदद करता हैं।
छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर भर्ती को मंजूरी, जल्द शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
9 सितंबर को होगी विष्णु कैबिनेट की अहम बैठक, इन मुद्दों पर रहेगी नजर
शिवनाथ नदी में बहा युवक, दो दिन बाद SDRF ने बरामद किया शव
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft