अंबिकापुर। केन्द्रीय जेल रायपुर, बिलासपुर में बंद कैदियों की मौत के बाद अब अंबिकापुर केन्द्रीय जेल में बंद 45 वर्षीय इंद्रपाल की मौत हो गई है। दरअसल कटकोना निवासी इंद्रपाल चार वर्ष पहले हत्या के एक मामले में गिरफ्तार होकर जेल भेजा गया था।
मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय जेल अंबिकापुर में हत्या की सजा काट रहे कैदी की मौत होने से जेल में हड़कंप मच गया है। वर्ष 2021 में हत्या के मामले में आरोपी इंद्रपाल को आजीवन कारावास की सजा मिली थी। वह सूरजपुर जिले के कटकोना का रहने वाला था
बता दे कि, महेंद्रगढ़ उप जेल से 2023 में आरोपी को केंद्रीय जेल अंबिकापुर लाया गया था। तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर भर्ती को मंजूरी, जल्द शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
9 सितंबर को होगी विष्णु कैबिनेट की अहम बैठक, इन मुद्दों पर रहेगी नजर
शिवनाथ नदी में बहा युवक, दो दिन बाद SDRF ने बरामद किया शव
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft