बस्तर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में मारे गए देश के सबसे बड़े नक्सली बसवराजू समेत 8 नक्सलियों का अंतिम संस्कार सोमवार शाम स्थनीय मुक्तिधाम में पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने इससे पीछे तर्क दिया कि पिछले 6 दिनों से बॉडी खराब हो रही थी, इसलिए अंतिम संस्कार करना जरूरी था। इससे पहले 19 नक्सलियों के परिजनों को पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपे गए।
वहीं, 8 शवों में से 5 शव आंध्रप्रदेश के नक्सलियों के व 3 छत्तीसगढ़ के मरच्यूरी में रखे हुए थे। बसवराजू के परिजन तो आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट का सुझाव भी लेकर आए थे। अंतिम संस्कार से पहले भी देशभर के मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के साथ रैली निकालकर परिजन एसपी के पास पहुंचे थे और शव की मांग भी की थी।
बता दे कि, बसवराजू समेत आंध्र के जिन परिजनों को बॉडी नहीं मिल पाई है, उन्होंने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ के नक्सलियों की बॉडी दे सकते हैं तो हमें क्यों नहीं दिया गया। देर शाम तक नक्सलियों के परिजन और मानवाधिकार कार्यकर्ता भी नारायणपुर से लौट गए।
छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर भर्ती को मंजूरी, जल्द शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
9 सितंबर को होगी विष्णु कैबिनेट की अहम बैठक, इन मुद्दों पर रहेगी नजर
शिवनाथ नदी में बहा युवक, दो दिन बाद SDRF ने बरामद किया शव
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft