रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। विधानसभा थाना क्षेत्र में DPS स्कूल के पास धान से लदा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर बगल से गुजर रही कार पर पलट गया। हादसे में कार सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक और कार दोनों बलौदाबाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चलती ट्रक का पट्टा (हुक/लॉकिंग सिस्टम) अचानक टूट गया। संतुलन बिगड़ते ही ट्रक अनियंत्रित होकर कार के ऊपर जा गिरा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। क्रेन की सहायता से ट्रक को हटाया गया और काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।
भारी वाहनों की फिटनेस पर उठे सवाल
पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ट्रक के लॉकिंग सिस्टम की खराबी को हादसे की वजह माना जा रहा है। यह हादसा एक बार फिर भारी वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था और फिटनेस जांच पर सवाल खड़े करता है।
CG POLICE में बड़ा फेरबदल: 29 निरीक्षक समेत 30 पुलिसकर्मियों का तबादला
38 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, 3 महीने में पैसा डबल करने का दिया था झांसा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft