जगदलपुर। तेलंगाना में SIB के सामने सरेंडर की सूचना, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है, सुरक्षा एजेंसियों ने कहा कि, प्रोटोकॉल के तहत पुष्टि होगी। रेड कॉरिडोर में सक्रिय माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगने की खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, संगठन के दो वरिष्ठ नेता, थिप्परी तिरुपति उर्फ देवजी और मल्ला राजिरेड्डी ने तेलंगाना में स्पेशल इंटेलिजेंस ब्यूरो (SIB) के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। हालांकि, इस घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि अब तक संबंधित एजेंसियों की ओर से नहीं की गई है।
बसवा राजू एनकाउंटर के बाद बना था महासचिव
जानकारी के अनुसार, कुख्यात नक्सली बसवा राजू के एनकाउंटर के बाद संगठन ने देवजी को महासचिव बनाया था। मौजूदा समय में देवजी नक्सल संगठन का सबसे बड़ा रणनीतिक नेता माना जा रहा। सिर्फ छत्तीसगढ़ में ही उस पर करीब डेढ़ करोड़ रुपए का इनाम घोषित है। वहीं, उसके साथ बताए जा रहे CCM संग्राम पर भी एक करोड़ रुपए का इनाम है।
नक्सल विशेषज्ञों का मानना है कि, यदि आत्मसमर्पण की खबर की आधिकारिक पुष्टि होती है, तो यह नक्सली संगठन के लिए अब तक का सबसे बड़ा झटका साबित हो सकता है। इससे संगठन की रणनीतिक क्षमता, कैडरों का मनोबल और नेतृत्व संरचना प्रभावित हो सकती है। फिलहाल सभी की नजरें आधिकारिक पुष्टि पर टिकी हैं, जिसके बाद इस घटनाक्रम के वास्तविक प्रभाव का स्पष्ट आकलन संभव हो सकेगा।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft