धादिंग (नेपाल)। नेपाल के धादिंग जिले में सोमवार तड़के दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जब पोखरा से काठमांडू जा रही यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में फिसलकर त्रिशूली नदी में जा गिरी। रात के सन्नाटे में हुई इस त्रासदी ने चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कम से कम 18 लोगों की मौत की खबर आ रही है, जबकि 25 से 27 यात्री घायल बताए जा रहे हैं।
रात करीब 1 बजे हुआ हादसा
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह दुर्घटना भारतीय समयानुसार रात करीब 1:00 बजे बेनीघाट रोरांग ग्रामीण नगरपालिका-5 के भैसेपाटी इलाके के पास हुई। बस चिनाधारा क्षेत्र के पास अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क से फिसलकर लगभग 300 मीटर नीचे ढलान से होते हुए नदी किनारे जा गिरी। हादसे के समय बस में 40 से 45 से अधिक यात्री सवार थे, जिनमें कुछ विदेशी पर्यटक भी शामिल थे। दुर्घटना के बाद बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली।
मृतकों और घायलों का आंकड़ा
प्रशासन के अनुसार, मृतकों में 6 महिलाएं और 11 पुरुष शामिल हैं। एक मृतक की पहचान की पुष्टि की प्रक्रिया जारी है। घायलों में 8 महिलाएं, 18 पुरुष और एक नाबालिग लड़की शामिल हैं। सभी घायलों को नजदीकी और क्षेत्रीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft