चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के चांपा स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड में बुधवार देर रात बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। आईएफडी के 15 टन पुराने शेड में स्थित फर्नेस क्रमांक D-1 के पंचर होने से वहां कार्यरत तीन ठेका मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद संयंत्र में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, हादसा रात करीब 11:30 बजे हुआ। फर्नेस के पंचर होने से निकली तेज गर्मी और पिघले पदार्थ की चपेट में आने से तीनों श्रमिक बर्न इंजरी का शिकार हो गए। घायल मजदूरों को तत्काल कंपनी के व्यवसायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए कंपनी की एंबुलेंस से जवाहरलाल नेहरू अस्पताल, सेक्टर-9, भिलाई रेफर कर दिया गया।
घायलों की पहचान गेंद राम पटेल, नर्मदा प्रसाद पटेल (दोनों निवासी पलारी खुर्द) और पंचराम यादव (निवासी चांपा) के रूप में हुई है। तीनों मेसर्स अनमोल यादव के अधीन ठेका श्रमिक के रूप में पेंचिंग बारी मेन के पद पर कार्यरत थे।
पुलिस ने शुरू की जांच
कंपनी प्रबंधन ने घटना की सूचना चांपा थाना पुलिस को दे दी है। प्रबंधन के अनुसार, फर्नेस क्रमांक D-1 के पंचर होने के कारण यह हादसा हुआ। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही हादसे के कारणों और सुरक्षा मानकों के पालन की भी जांच की जा रही है।
मुख्य बिंदु:
स्कूल-कॉलेज के छात्रों को हेरोइन बेचने वाला तस्कर गिरफ्तार, 8.49 ग्राम हेरोइन जब्त
भीषण गर्मी के बीच जापान का अनोखा फैसला, कर्मचारियों को शॉर्ट्स पहनकर ऑफिस आने की छूट
बालोद के मिडिल स्कूल में छात्र से मारपीट, शिक्षक के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft