भिलाई। दुर्ग जिले की खुर्सीपार थाना पुलिस ने स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थियों को कथित रूप से हेरोइन बेचने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 8.49 ग्राम हेरोइन, बिक्री की नकदी, दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल जब्त की है।
दौड़ाकर पकड़ा
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि ITI मैदान, खुर्सीपार के पास एक युवक अवैध रूप से मादक पदार्थ की बिक्री कर रहा है और आसपास आने वाले युवाओं, विशेषकर स्कूल एवं कॉलेज के छात्रों को नशीला पदार्थ उपलब्ध करा रहा है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की। घेराबंदी के दौरान पुलिस को देखकर संदिग्ध भागने लगा, लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम जसराज सिंह (22 वर्ष), निवासी इंदिरा नगर, छावनी, भिलाई बताया।
तलाशी में आरोपी के पास से बिक्री के लिए रखी गई 8.49 ग्राम हेरोइन, बिक्री से संबंधित नकदी, दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ थाना खुर्सीपार में अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने 23 जुलाई 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
मुख्य आरोपी की तलाश जारी
प्रारंभिक जांच में पुलिस का कहना है कि, आरोपी ITI मैदान और स्कूल-कॉलेज के आसपास आने वाले युवाओं को हेरोइन की छोटी-छोटी मात्रा बेचकर अवैध कमाई कर रहा था। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी को मादक पदार्थ की सप्लाई कहां से हो रही थी और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर भर्ती को मंजूरी, जल्द शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
9 सितंबर को होगी विष्णु कैबिनेट की अहम बैठक, इन मुद्दों पर रहेगी नजर
शिवनाथ नदी में बहा युवक, दो दिन बाद SDRF ने बरामद किया शव
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft