बिलासपुर। केन्द्रीय जेल रायपुर में बंद कैदियों की मौत के बाद अब बिलासपुर केन्द्रीय जेल में बंद 22 वर्षीय युवक कन्हैया सोनी की मौत हो गई है। दरअसल मस्तूरी निवासी कन्हैया दो महीने पहले मारपीट के एक मामले में गिरफ्तार होकर जेल भेजा गया था। अब उसकी मौत के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।
लापरवाही का आरोप
परिजन बताते है कि, दो दिन पहले ही वे जेल में कन्हैया से मिलने गए थे और उस समय वह पूरी तरह स्वस्थ था। वहीं, जेल प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कन्हैया को रविवार की दरमियानी रात सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज था और वह बीते दो माह से जेल में बंद था। घटना के बाद कन्हैया का शव पोस्टमार्टम के लिए सिम्स हॉस्पिटल भेजा गया है। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक की लहर है, वहीं मृतक की मां रो-रोकर बेहौश हो जा रही है।
बहरहाल, सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है। मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। उधर, मृतक के परिजन पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे है। जिससे इस घटना के पीछे जो लोग भी शामिल है, उन्हें सजा मिल सकें।
छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर भर्ती को मंजूरी, जल्द शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
9 सितंबर को होगी विष्णु कैबिनेट की अहम बैठक, इन मुद्दों पर रहेगी नजर
शिवनाथ नदी में बहा युवक, दो दिन बाद SDRF ने बरामद किया शव
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft