रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान ने अब और तेज हो गया है। वर्ष 2024 के अंत तक जहां हर महीने औसतन 21 नक्सली मारे जा रहे थे, वहीं वर्ष 2025 के पहले चार महीनों (जनवरी से अप्रैल) में यह आंकड़ा बढ़कर 43 प्रतिमाह हो गया है। इस अवधि में कुल 174 से अधिक हार्डकोर नक्सलियों के शव सुरक्षा बल के जवानों ने रिकवर किए है।
नक्सली संरचना टूट रही
सुरक्षा बलों की सटीक रणनीति और लगातार दबाव के चलते नक्सली संगठन अब कमजोर पड़ने लगे हैं। संगठन की संरचना टूट रही है और वे छोटे-छोटे टुकड़ो में बंटते जा रहे हैं। इसका असर नारायणपुर, बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा जैसे जिलों में देखा जा रहा है, जहां अब स्थानीय ग्रामीणों का सुरक्षा बलों और प्रशासन पर बढ़ रहा है।
इतना ही नहीं, सुरक्षा बलों की इस बढ़ती सफलता से स्पष्ट है कि आने वाले दिनों में नक्सली नेटवर्क और कमजोर होगा। बता दें कि, इसी महीने छत्तीसगढ़ के बीजापुर स्थित कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर 21 दिनों तक चले सुरक्षा बलों के ऑपरेशन में 31 नक्सलियों को मारने में बड़ी सफलता मिली थी और बड़ी मात्रा में गोला बारुद के साथ हथियार भी बरामद किए गए थे।
छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर भर्ती को मंजूरी, जल्द शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
9 सितंबर को होगी विष्णु कैबिनेट की अहम बैठक, इन मुद्दों पर रहेगी नजर
शिवनाथ नदी में बहा युवक, दो दिन बाद SDRF ने बरामद किया शव
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft