छत्तीसगढ़. प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सरकार की योजनाएं लागू हो रही है. धान के कटोरा में इस वर्ष धान की कीमत 3600 रूपये प्रति क्विंटल होगी. यह बयान मंत्री रविन्द्र चैबे ने दिया है. उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हर साल एमएसपी में वृद्धि कर रही है.
जब से कांग्रेस सरकार आई है. तब से लगातार हर साल 30 प्रतिशत तक की वृद्धि हो रही है. आने वाले समय में भी हमारी सरकार आई तो किसानों को इसका लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश के किसान मिलकर फिर कांग्रेस की सरकार बनाएंगे.
किसानों की मदद से कांग्रेस 75 का आंकड़ा पार कर दिखाएगी. राज्य सरकार पहले ही समर्थन मूल्य के साथ राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत प्रति क्विंटल नौ हजार रूपये की सब्सिडी दे रही है. इसके चलते ही प्रदेश के किसानों को धान की भरपूर कीमत मिल रही है.
फर्जी दस्तावेजों से दुकान बेचकर 28 लाख की धोखाधड़ी, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
बर्खास्त आरक्षक लक्ष्मण गाईन पर ACB-EOW का शिकंजा, आय से 1.03 करोड़ रुपए अधिक खर्च का खुलासा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft