छत्तीसगढ़. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा कल राजनांदगांव में होगी. कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद खड़गे का छत्तीसगढ़ में तीसरा दौरा होगा. जानकारी के मुताबिक खड़गे प्रत्याशियों की पहली लिस्ट को लेकर रायपुर में मंथन करेंगे. रायपुर पहुंचकर खड़गे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक लेंगे. टिकट के अलावा घोषणा पत्र और अन्य चुनावी मुद्दों के लेकर भी चर्चा हो सकती है.
खड़गे का यह दौरा दो दिवसीय है. गुरूवार की रात में रायपुर पहुंचेंगे. इससे पहले जब खड़गे प्रदेश पहुंचे थे, तो उन्होंने जांजगीर जिले में उनकी सभा हुई थी. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा अनुसूचित जाति वर्ग बहुल जांजगीर-चांपा जिले की सीटों को ध्यान में रखकर कराई गई थी. राजनांदगांव में भी डोंगरगढ़ एससी सीट है. अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी एससी वर्ग का प्रभाव देखने को मिलता है. इसलिए अब राजनांदगांव में उनकी सभा होगी.
एक-दो दिन में आ सकती है लिस्ट
कांग्रेस पार्टी की 2023 चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों की चर्चा अध्यक्ष खड़गे करेंगे. इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि एक-दो दिन में कांग्रेस के प्रत्याशियों की पहली लिस्ट आ सकती है.
फर्जी दस्तावेजों से दुकान बेचकर 28 लाख की धोखाधड़ी, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
बर्खास्त आरक्षक लक्ष्मण गाईन पर ACB-EOW का शिकंजा, आय से 1.03 करोड़ रुपए अधिक खर्च का खुलासा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft