रायपुर. छत्तीसगढ़ के पारंपरिक तीजा-पोरा पर्व गुरूवार को मनाया जाएगा. यह पर्व खास तौर पर मुख्यमंत्री निवास पर भव्य उत्सव की तरह मनाया जाएगा. जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री व उनका परिवार लोक पर्व व त्योहार को बहुत ही अच्छे तरह से मनाता है. अपनी सभ्यता व संस्कृति से जुड़कर वे दूसरों को भी इसका महत्व बताते है.
यहीं वजह है कि मुख्यमंत्री निवास पर हर साल यह पर्व उत्साह से मनाया जाता है. इस वर्ष भी इस पर्व की तैयारी हो चुकी है. स्वयं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की धर्मपत्नि मुक्तेश्वरी बघेल ने तैयारियों का जायजा लिया. इसके अलावा उन्होंने स्वयं ही पर्व के लिए पारंपरिक व्यंजन भी तैयार किए है.
ठेठ पारंपरिक अंदाज में सजा निवास
मुख्यमंत्री निवास को ठेठ पारंपरिक अंदाज में सजाया गया है. यहां का पूरा माहौल उत्सव के अनुरूप रंग-बिरंगा छत्तीसगढ़िया संस्कृति की झलक दिखाता हुआ नजर आ रहा है. साज-सज्जा में नंदी बैल के फोटो व मूर्ति प्रांगण में है.
सूपा-टोकनी पर सुंदर कारीगरी
पोला के लिए सजे मुख्यमंत्री निवास में सूपा-टोकनी को भी खास तरह से सजाया गया है. जिसमें सुंदर कारीगरी की गई है. जो छत्तीसगढ़िया संस्कृति की सुंदर छवि को प्रदर्शित कर रहे है.
फर्जी दस्तावेजों से दुकान बेचकर 28 लाख की धोखाधड़ी, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
बर्खास्त आरक्षक लक्ष्मण गाईन पर ACB-EOW का शिकंजा, आय से 1.03 करोड़ रुपए अधिक खर्च का खुलासा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft