रायपुर. छत्तीसगढ़ हेल्थ फेडरेशन ने प्रांत व्यापी हड़ताल को खत्म कर मुख्यमंत्री से मुलाकात की. बता दे फेडरेशन 15 अगस्त से हड़ताल पर था.
जिसे समाप्त करने के बाद सभी मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे. प्रतिनिधिमंडल बुधवार की शाम मुख्यमंत्री के निवास स्थित कार्यालय पहुंचा.
जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ हेल्थ फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने इस दौरान बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा कर्मचारियों के हित के लिए किए जा रहे निरंतर कार्यों व जनसुविधाओं को देखते हुए फेडरेशन द्वारा जारी हड़ताल स्थगित
करने की घोषणा की गई है. प्रतिनिधिमंडल ने अपनी विभिन्न मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा. मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया.
सिम्स बिलासपुर में पहली बार सेंट्रल पूल सीट से नागालैंड की छात्रा ने लिया MBBS में प्रवेश
खैर लकड़ी के अवैध परिवहन और फर्जी NOC मामले में बड़ा एक्शन, आरोपी के घर से 81 लाख कैश बरामद
नगरीय निकाय चुनाव 2026, कांग्रेस ने कसी कमर, कई निकायों में पर्यवेक्षक-सह पर्यवेक्षक नियुक्त
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft