रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हिट एंड रन के मामले में पुलिस ने पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं वर्तमान बीजेपी विधायक रेणुका सिंह के बेटे लक्की सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला दो दिन पहले अग्रसेन धाम चौक के पास हुए सड़क हादसे से जुड़ा है, जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसमें घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, रविवार रात करीब 1:30 बजे त्रिभुवन सिंह ठाकुर, जो पेशे से डीजे ऑपरेटर है, एक कार्यक्रम से लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि त्रिभुवन बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरा। उसके सिर में गंभीर चोट आई और सिर फट गया था। हादसे के बाद भी चालक ने कार नहीं रोकी और मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
कार में 5 लोग थे सवार
पुलिस की जांच में सामने आया कि, हादसे में शामिल कार रामानुजगंज, सरगुजा निवासी जय प्रकाश उपाध्याय के नाम पर पंजीकृत है। बताया गया कि, घटना के समय कार में विधायक रेणुका सिंह का बेटा लक्की सिंह, 2 युवतियां समेत कुल 5 लोग सवार थे। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरु की।
बहरहाल 2 दिनों बाद तेलीबांधा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लक्की सिंह को हिट एंड रन मामले में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और तकनीकी जांच के आधार पर गिरफ्तारी हुई है।
CG POLICE में बड़ा फेरबदल: 29 निरीक्षक समेत 30 पुलिसकर्मियों का तबादला
38 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, 3 महीने में पैसा डबल करने का दिया था झांसा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft