दिल्ली। कांग्रेस पार्टी की सांसद सोनिया गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्होंने सांस लेने में दिक्कत होने के बाद सोमवार को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल की एक रिलीज के अनुसार, उनकी हालत अभी स्थिर है।
मिली जानकारी के अनुसार, सर गंगा राम अस्पताल के चेयरमैन अजय स्वरूप ने बताया कि, विस्तृत मेडिकल जांच के बाद पता चला कि दिल्ली में ठंड और प्रदूषण के मिले-जुले असर के कारण सोनिया गांधी का ब्रोंकियल अस्थमा थोड़ा बढ़ गया था। एहतियात के तौर पर डॉक्टरों ने उन्हें निगरानी और आगे के मेडिकल मैनेजमेंट के लिए भर्ती करने का फैसला किया। उनके इलाज के बारे में और जानकारी देते हुए अस्पताल के चेयरमैन ने बताया कि सोनिया को एंटीबायोटिक्स और अन्य सहायक दवाएं दी जा रही हैं। शायद एक या दो दिन में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft