इंदौर। मध्य प्रदेश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। दूषित पानी के मामले में 18वीं मौत सामने आई है, जिससे इलाके में दहशत और गुस्सा दोनों बढ़ता जा रहा है। यह मामला एक महिला हरकुंवर ग्रेरईया का है, जो अपनी बेटी के घर भागीरथपुरा मेहमान बन कर आई थी।
इंदौर में 18वीं मौत
मृतका की बेटी ने बताया कि, उनकी मां हरकुंवर 30 दिसंबर 2025 को अचानक उल्टी-दस्त की चपेट में आ गई थीं। हालत बिगड़ने पर इलाज भी कराया गया, लेकिन दूषित पानी से फैले संक्रमण के कारण उनकी तबीयत लगातार खराब होती चली गई। आखिरकार 01 जनवरी 2026 को उनकी जान चली गई।
मृतक के परिजनों का आरोप है कि, महिला की मौत के बाद भी अब तक कोई भी प्रशासनिक या स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी मौके का हालचाल लेने नहीं पहुंचा है। इससे इलाके के लोगों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि प्रदूषित पानी के मामले में लगातार मौतों के बावजूद प्रशासनिक गंभीरता बिल्कुल नहीं दिख रही है।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft