Friday ,June 19, 2026
होमछत्तीसगढ़नीट-2026: परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने चलाईं विशेष ट्रेनें, 10 ट्रेनों में 40 अतिरिक्त जनरल कोच...

नीट-2026: परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने चलाईं विशेष ट्रेनें, 10 ट्रेनों में 40 अतिरिक्त जनरल कोच

 Newsbaji  |  Jun 19, 2026 03:39 PM  | 
Last Updated : Jun 19, 2026 03:39 PM
नीट-2026 परीक्षार्थियों के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की विशेष पहल
नीट-2026 परीक्षार्थियों के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की विशेष पहल

बिलासपुर/रायपुर। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-2026) के दौरान परीक्षार्थियों और उनके परिजनों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने विशेष रेल सेवाओं की घोषणा की है। परीक्षा अवधि में संभावित अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष मेमू ट्रेनों का संचालन करने के साथ 10 ट्रेनों में कुल 40 अतिरिक्त सामान्य (जनरल) कोच लगाने का निर्णय लिया है।

रेलवे के अनुसार, 20 और 21 जून 2026 को कोरबा–दुर्ग–कोरबा मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। वहीं, 21 जून को छिंदवाड़ा–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएगी।

इसके अलावा, परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हसदेव एक्सप्रेस का अस्थायी रूप से दुर्ग तक विस्तार किया गया है। गाड़ी संख्या 18250 कोरबा–रायपुर हसदेव एक्सप्रेस 21 जून को दुर्ग तक संचालित होगी, जबकि 18251 रायपुर–कोरबा हसदेव एक्सप्रेस दुर्ग से प्रारंभ होकर कोरबा जाएगी।

यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने हसदेव एक्सप्रेस, बिलासपुर–रीवा एक्सप्रेस, रीवा–बिलासपुर एक्सप्रेस, टाटानगर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस तथा टाटानगर–बिलासपुर एक्सप्रेस सहित विभिन्न ट्रेनों में अतिरिक्त जनरल कोच लगाए हैं।

रेलवे प्रशासन ने परीक्षार्थियों और यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की समय-सारिणी और ठहराव संबंधी जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर देखकर ही यात्रा करें।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft