रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय में पदस्थ अधिकारी और कर्मचारियों की शनिवार की छुट्टी समाप्त कर दी गई है। ADG प्रशासन ने बुधवार को एक आदेश जारी कर कहा है कि कार्यालयीन कार्यों की महत्ता और संवेदनशीलता के दृष्टिगत समय सीमा में प्रकरणों के निराकरण के लिए अधिकारी कर्मचारियों की शनिवार की छुट्टी अनिश्चितकालीन के लिए रद्द कर दी गई है।

ADG प्रशासन ने स्पष्ट रूप से सहायक पुलिस महानिरीक्षक स्तर के अधिकारियों की भी शनिवार की छुट्टी समाप्त कर दी है और कार्यालय आने के लिए निर्देशित किया है। बता दे कि, छत्तीसगढ़ में पिछली कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तरों में केंद्रीय विभागों की तर्ज पर 5 कार्य दिवस लागू किया था। इसके लिए सोम से शुक्रवार तक आफिस अवर्स सुबह 10 से शाम 5.30 तक संशोधित किया था।
अन्य दफतरों में जल्द हो सकता है लागू!
प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद से इसे खत्म करने की चर्चा तेज हो रही है। 1 जनवरी 2025 के दिन आला अफसरों की बैठक में इसे पुनर्विचार करने का फैसला लिया गया था। कुछ अफसर और राजनेता भी फाइव डेज वीक के खिलाफ रहे। इसके पीछे मुख्य कारण शुक्रवार को किसी तरह का अवकाश होने पर कामकाज सीधे आगामी सोमवार तक टल जाता हैं। फिलहाल, PHQ में यह व्यवस्था खत्म होने के साथ ही मंत्रालय, संचालनालय और अन्य जिला स्तरीय कार्यालयों में भी जल्द फाइव डेज वीक खत्म होने की संभावना जताई जा रही है।
छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर भर्ती को मंजूरी, जल्द शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
9 सितंबर को होगी विष्णु कैबिनेट की अहम बैठक, इन मुद्दों पर रहेगी नजर
शिवनाथ नदी में बहा युवक, दो दिन बाद SDRF ने बरामद किया शव
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft