रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के लालपुर स्थित NHMMI अस्पताल पर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। जांच में कलेक्टर गौरव सिंह ने 8 महीने के बाद गंभीर लापरवाही पाई, जिसके बाद अस्पताल का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। साथ ही निरस्तीकरण का नोटिस जारी करते हुए 20 हजार रुपए का जुर्माना लगा दिया है।

8 महीने पहले पीड़ित ने की थी शिकायत
यह मामला सितंबर 2024 का है, जब एक मरीज की एयर एंबुलेंस में मौत हो गई थी। जांच में सामने आया थी कि मरीज को बिना किसी डॉक्टर के एयरपोर्ट तक ले जाया गया था, जो कि मेडिकल प्रोटोकॉल का स्पष्ट उल्लंघन है। इस लापरवाही को लेकर जिला प्रशासन ने इसे गंभीर चूक माना और अस्पताल प्रशासन पर कार्रवाई की सिफारिश की।
परिजनों ने किया था विरोध
जब भारती खेमानी की एयर एम्बुलेंस से हैदराबाद ले जाते वक्त मौत हो गई थी। बेटे ओमी खेमानी ने लगातार सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर विरोध दर्ज कराया था। उनका आरोप था कि अस्पताल की लापरवाही से उनकी मां की मौत हुई। परिजनों ने बताया कि, भारती खेमानी को NHMMI अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज में सुधार न होने पर हैदराबाद रेफर किया गया था। रेड एयर एम्बुलेंस की बुकिंग 6 लाख 11 हजार रुपए में की गई थी। बावजूद इसके, ना डॉक्टर था, ना ऑक्सीजन, जिससे रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
बहरहाल, जिला प्रशासन ने अस्पताल से 30 दिनों के भीतर इस मामले में जवाब मांगा है। यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो अस्पताल का लाइसेंस पूरी तरह से रद्द कर दिया जाएगा।
भारत की कृषि गाथा का नया रूप: परिवर्तन का एक दशक
सड़क पर बर्थडे पार्टी, बोनट पर केक और आतिशबाजी! अभनपुर के नायब तहसीलदार की वायरल रील से मचा बवाल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft