Tuesday ,April 28, 2026
होमछत्तीसगढ़संदीप पाठक के BJP जाने पर AAP कार्यकर्ताओं का उग्र प्रदर्शन, घर की दीवार पर लिखा ‘गद्दार’, तस्वीरें वायरल...

संदीप पाठक के BJP जाने पर AAP कार्यकर्ताओं का उग्र प्रदर्शन, घर की दीवार पर लिखा ‘गद्दार’, तस्वीरें वायरल

 Newsbaji  |  Apr 28, 2026 10:18 AM  | 
Last Updated : Apr 28, 2026 10:18 AM
लोरमी में संदीप पाठक के खिलाफ AAP कार्यकर्ताओं का उग्र प्रदर्शन, दीवार पर ‘गद्दार’ लिखा
लोरमी में संदीप पाठक के खिलाफ AAP कार्यकर्ताओं का उग्र प्रदर्शन, दीवार पर ‘गद्दार’ लिखा

मुंगेली। छत्तीसगढ़ की राजनीति में दल-बदल का असर अब जमीनी स्तर पर भी साफ दिखाई देने लगा है। मुंगेली जिले के लोरमी में आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

हाल ही में संदीप पाठक के AAP छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने से नाराज कार्यकर्ता उनके बटहा स्थित निवास पर पहुंच गए। यहां उन्होंने जमकर नारेबाजी की और अपना आक्रोश जताते हुए घर की दीवार पर ‘गद्दार’ लिख दिया। इस पूरे घटनाक्रम की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

संदीप पाठक को AAP के प्रमुख रणनीतिकारों में गिना जाता रहा है और उन्हें पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल का करीबी माना जाता था। राष्ट्रीय संगठन महासचिव के तौर पर उन्होंने कई राज्यों में पार्टी का विस्तार किया और चुनावी रणनीतियों को मजबूत किया। छत्तीसगढ़ में भी उन्हें करीब एक साल पहले संगठन को खड़ा करने की जिम्मेदारी दी गई थी।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि, पाठक का पार्टी छोड़ना AAP के लिए बड़ा झटका है। खासतौर पर 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी की ऐतिहासिक जीत में उनकी भूमिका अहम रही थी, जिसके बाद उन्हें राज्यसभा भेजा गया था। अब उनके BJP में शामिल होने के बाद प्रदेश की राजनीति में नए समीकरण बनते नजर आ रहे हैं। 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft