दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में डबरापारा स्थित दीपक बंसल के फर्नीचर दुकान में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना तत्काल अग्निशमन कार्यालय दुर्ग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके के लिए रवाना हुई और समय पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
मौके पर पहुंचने पर अग्निशमन कर्मियों ने देखा कि, दुकान के कमरे से तेज आग की लपटें निकल रही थीं। स्थिति को देखते हुए टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान दमकल कर्मियों ने दुकान के अंदर घुसकर दो गैस सिलेंडरों को सुरक्षित बाहर निकाला, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया।
अग्निशमन विभाग की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft