Friday ,July 03, 2026
होमछत्तीसगढ़साध्वी ने नगर पालिका अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, कार्रवाई नहीं होने पर पहुंचीं IG कार्यालय...

साध्वी ने नगर पालिका अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, कार्रवाई नहीं होने पर पहुंचीं IG कार्यालय

 Newsbaji  |  Jul 03, 2026 08:26 AM  | 
Last Updated : Jul 03, 2026 08:26 AM
रतनपुर में साध्वी ने नगर पालिका अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, कार्रवाई की मांग
रतनपुर में साध्वी ने नगर पालिका अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, कार्रवाई की मांग

बिलासपुर। रतनपुर स्थित चपोरा आश्रम में रहने वाली साध्वी पद्मनीपुरी राठौर ने नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले में कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को वे IG कार्यालय पहुंचीं और कार्रवाई की गुहार लगाई है। 

जूना अखाड़ा से है जुड़ी
साध्वी पद्मनीपुरी, जो जूना अखाड़ा से जुड़ी हुई हैं, ने आरोप लगाया कि एक कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। उनके अनुसार, घटना के समय वहां अन्य साधु-संत और कई लोग भी मौजूद थे।

पुलिस नही कर रही है कार्यवाही
साध्वी ने बताया कि, घटना के बाद उन्होंने रतनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद उन्होंने SSP कार्यालय में भी शिकायत की, लेकिन वहां से भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके चलते उन्होंने आइजी कार्यालय पहुंचकर मामले में न्याय की मांग की।

साधू सड़क पर उतरने पर होगे मजबूर 
इस दौरान साध्वी ने प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि कार्रवाई नहीं होने से संबंधित लोगों के हौसले बढ़ रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आश्रम में कब्जे की कोशिश की जा रही है। साध्वी ने कहा, अगर राजनीतिक प्रभाव वाले लोग आश्रमों में हस्तक्षेप करेंगे, तो संतों को मंदिर छोड़कर सड़क पर उतरना पड़ेगा।

मामले के दौरान कई साधु-संत भी उनके समर्थन में मौजूद रहे। हालांकि, इन आरोपो को लेकर अभी तक नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप और पुलिस प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft