रायपुर। विश्व हिंदू परिषद (VHP) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा है कि, अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर से जुड़े मामले की SIT जांच जारी है और अगले 15 दिनों के भीतर इसकी रिपोर्ट आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने से पहले FIR दर्ज करने की मांग करना जल्दबाजी होगी।
रायपुर के रामनगर, कोटा स्थित एक निजी परिसर में रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में आलोक कुमार ने कहा कि, मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर उचित निर्णय लिया जाएगा और जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि, किसी भी प्रभावशाली व्यक्ति को जांच में दोषी पाए जाने पर बख्शा नहीं जाएगा। उनके अनुसार, जांच एजेंसियां पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं और रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
आलोक कुमार ने बताया कि मंदिर परिसर में लागू व्यवस्थाएं विशेषज्ञों की सलाह के आधार पर तैयार की गई थीं। यदि जांच में किसी प्रकार की खामी सामने आती है, तो उन व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक बदलाव किए जाएंगे।
अखिलेश यादव पर साधा निशाना
प्रेस वार्ता के दौरान आलोक कुमार ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव हिंदुत्व से जुड़े मुद्दों पर राजनीति करते रहे हैं और उन्हें इस विषय पर सकारात्मक एवं रचनात्मक भूमिका निभानी चाहिए।
उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि अखिलेश यादव को इस मामले में कोई आपत्ति थी, तो उन्हें स्वयं सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाना चाहिए था।
कर्मचारी के घर से मिली नकदी
गौरतलब है कि पुलिस ने मंदिर से जुड़े कर्मचारी लवकुश मिश्रा के घर पर छापेमारी के दौरान करीब 10 से 12 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं। इस बरामदगी के बाद जांच एजेंसियां मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही हैं। अब सभी की नजरें SIT की रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
बांके बिहारी मंदिर के चंदे में हेर-फेर के आरोप, संत दिनेश फलाहारी ने CBI जांच की मांग उठाई
वडोदरा में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 6 की मौत, 20 घायल
सोनहत के नौगई में खौफनाक वारदात, फॉर्च्यूनर सहित लोगों को जिंदा जलाने का आरोप, एक की मौत
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft