जांजगीर-चांपा। जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को नेशनल हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तरौद चौक के पास हुआ, जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 3 युवकों को जोरदार टक्कर मार दी।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान मनीष मरावी, निवासी किरारी गांव के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मनीष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही अकलतरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
CCTV खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि वाहन और चालक की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जा सके।
छत्तीसगढ़ MBBS/BDS एडमिशन 2026, प्रथम चरण काउंसिलिंग के लिए 9 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन शुरू
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft