Friday ,August 07, 2026
होमछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ MBBS/BDS एडमिशन 2026, प्रथम चरण काउंसिलिंग के लिए 9 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन शुरू...

छत्तीसगढ़ MBBS/BDS एडमिशन 2026, प्रथम चरण काउंसिलिंग के लिए 9 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन शुरू

 Newsbaji  |  Aug 07, 2026 06:14 PM  | 
Last Updated : Aug 07, 2026 06:14 PM
MBBS/BDS काउंसिलिंग 2026: प्रथम चरण के लिए 9 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन
MBBS/BDS काउंसिलिंग 2026: प्रथम चरण के लिए 9 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के शासकीय एवं निजी चिकित्सा एवं दंत चिकित्सा महाविद्यालयों में संचालित MBBS एवं BDS स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश वर्ष 2026 के प्रथम चरण की काउंसिलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन 9 अगस्त से आमंत्रित किए जाएंगे। यह जानकारी कार्यालय आयुक्त चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य भवन, नवा रायपुर द्वारा जारी अधिसूचना में दी गई है।

जारी सूचना के अनुसार अभ्यर्थी 9 अगस्त 2026 सुबह 11:00 बजे से 16 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। वहीं च्वाइस फिलिंग एवं लॉकिंग की प्रक्रिया 9 अगस्त सुबह 11:00 बजे से 17 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे तक जारी रहेगी।

आयुक्त चिकित्सा शिक्षा ने सभी अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले छत्तीसगढ़ चिकित्सा, दंत चिकित्सा एवं भौतिक चिकित्सा (फिजियोथेरेपी) स्नातक प्रवेश नियम, 2025 (क्रमांक RULE-503/30/2025/MED) का विशेष रूप से अध्ययन करने की सलाह दी है। अभ्यर्थियों से कहा गया है कि वे आरक्षण, काउंसिलिंग प्रक्रिया, बॉण्ड एवं अन्य प्रवेश संबंधी प्रावधानों को भली-भांति समझने के बाद ही आवेदन करें। नियमावली और विस्तृत दिशा-निर्देश आधिकारिक वेबसाइट www.cgdme.in तथा https://cgdme.admissions.nic.in/ पर उपलब्ध हैं।

ऑनलाइन आवेदन शुल्क अनारक्षित (UR) एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के अभ्यर्थियों के लिए 1,000 रुपये, अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 500 रुपये तथा अप्रवासी भारतीय (NRI) श्रेणी के लिए 10,000 रुपये निर्धारित किया गया है। यह शुल्क अप्रतिदेय (Non-Refundable) होगा। पंजीयन राशि (सुरक्षा निधि) से संबंधित जानकारी सूचना पुस्तिका के पृष्ठ क्रमांक-2 पर दी गई है।

आयुक्त चिकित्सा शिक्षा ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। साथ ही किसी भी प्रकार की अद्यतन जानकारी एवं निर्देशों के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइटों का ही अवलोकन करें।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 09 अगस्त 2026, सुबह 11:00 बजे
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 16 अगस्त 2026, रात 11:59 बजे
  • च्वाइस फिलिंग एवं लॉकिंग: 09 अगस्त 2026, सुबह 11:00 बजे से 17 अगस्त 2026, रात 11:59 बजे तक
  • आधिकारिक वेबसाइट: www.cgdme.in, https://cgdme.admissions.nic.in/

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft