भिलाई। छत्तीसगढ़ में श्री साई बाबा दरबार, कोहका का 14वां स्थापना दिवस महोत्सव 16 जुलाई को श्री साई दरबार परिसर, कोहका (भिलाई) में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर दिनभर विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
इस तरह होगे कार्यक्रम
आयोजन की शुरुआत सुबह मंगल स्नान से होगी। इसके बाद श्री साई बाबा का अभिषेक, विशेष पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। दिनभर चलने वाले धार्मिक अनुष्ठानों के बीच महाआरती एवं संध्या आरती भी संपन्न होगी।
महाप्रसादी की व्यवस्था
श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी की व्यवस्था की गई है। वहीं महोत्सव के समापन पर विशाल महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। आयोजन समिति ने सभी साई भक्तों एवं क्षेत्रवासियों से सपरिवार उपस्थित होकर श्री साई बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने और महोत्सव में सहभागी बनने की अपील की है।
14 वें, स्थापना दिवस महोत्सव को लेकर श्री साई बाबा दरबार परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है, ताकि श्रद्धालु भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव कर सकें।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft