Monday ,June 08, 2026
होमछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक के आसार, कई जिलों में बारिश और तेज अंधड़ का अलर्ट...

छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक के आसार, कई जिलों में बारिश और तेज अंधड़ का अलर्ट

 Newsbaji  |  Jun 08, 2026 08:42 AM  | 
Last Updated : Jun 08, 2026 08:42 AM
छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक के आसार, कई जिलों में बारिश और अंधड़ का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक के आसार, कई जिलों में बारिश और अंधड़ का अलर्ट

रायपुर। भीषण गर्मी से जूझ रहे छत्तीसगढ़ के लोगों को जल्द राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले 3-4 दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रवेश के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन गई हैं। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि, पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण और पूर्वी उत्तर प्रदेश से छत्तीसगढ़ होते हुए तेलंगाना तक बनी द्रोणिका के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटों में कुसमी में 7 सेमी और कापू में 3 सेमी वर्षा दर्ज की गई।

प्रदेश में रायपुर के माना क्षेत्र का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा। वहीं पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इन जिलों में अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार जशपुर, रायगढ़, दंतेवाड़ा और सुकमा जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और मध्यम वर्षा की संभावना जताई है। वहीं बस्तर, बीजापुर, जांजगीर-चांपा, रायपुर, कोरबा, बिलासपुर, महासमुंद, गरियाबंद, बलरामपुर, सरगुजा, सूरजपुर और बलौदाबाजार जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

राजधानी का मौसम
रायपुर व आसपास के जिले में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ तेज अंधड़ चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

सावधानी बरतने की सलाह
मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास जाने से बचने तथा आकाशीय बिजली से सतर्क रहने की सलाह दी है। मानसून पूर्व गतिविधियों के चलते अगले दो दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft