दुर्ग। जिले के ग्राम अछोटी में एक आवासीय मकान में बुधवार की रात लगी भीषण आग पर अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा की टीम ने करीब 4:30 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया। समय रहते आग को नियंत्रित कर आसपास के मकानों तक फैलने से रोक दिया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
मिली जानकारी के अनुसार, रामचरण के निवास स्थान पर अचानक आग लगने की सूचना अग्निशमन कार्यालय, दुर्ग को मिली। सूचना मिलते ही 2 दमकल वाहनों के साथ अग्निशमन दल तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुआ। मौके पर पहुंचने पर मकान पूरी तरह आग की चपेट में था और तेज लपटें उठ रही थीं।
कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू
अग्निशमन कर्मियों ने साहस, सूझबूझ और टीमवर्क का परिचय देते हुए लगातार अभियान चलाया। करीब 4:30 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। साथ ही आग को आसपास के इलाकों में फैलने से भी रोक दिया गया।
कारण अज्ञात
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। संबंधित विभाग द्वारा इसकी जांच की जा रही है। जिला सेनानी एवं अग्निशमन अधिकारी दिनेश राउटे के मार्गदर्शन में दल प्रभारी विजय चतुर्वेदी एवं घनश्याम यादव सहित अग्निशमन कर्मचारी मनोज सोनवानी, नागेश मारकांडे, धर्मेन्द्र बंजारे, पराग भोंसले, रामनाथ कुर्रे, जितेन्द्र वर्मा और अनंत ने अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत, शराब घोटाला मामले में जमानत बरकरार
BASLP Admission 2026: रायपुर के JNM मेडिकल कॉलेज में आवेदन शुरू, 10 अगस्त तक करें अप्लाई
जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र पर हमला : राजेश दुबे
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft