Tuesday ,August 04, 2026
होमछत्तीसगढ़अनुपमा चौक स्थित सूरज इंटरप्राइजेज में भीषण आग, SDRF ने शटर तोड़कर किया रेस्क्यू ऑपरेशन...

अनुपमा चौक स्थित सूरज इंटरप्राइजेज में भीषण आग, SDRF ने शटर तोड़कर किया रेस्क्यू ऑपरेशन

 Newsbaji  |  Aug 04, 2026 09:48 AM  | 
Last Updated : Aug 04, 2026 09:48 AM
सूरज इंटरप्राइजेज में भीषण आग बुझाने में जुटी फायर ब्रिगेड और SDRF टीम
सूरज इंटरप्राइजेज में भीषण आग बुझाने में जुटी फायर ब्रिगेड और SDRF टीम

जगदलपुर। शहर के अनुपमा चौक स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) के पास मौजूद सूरज इंटरप्राइजेज में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देख तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची। दुकान बंद होने के कारण अंदर प्रवेश करना संभव नहीं था। ऐसे में SDRF की टीम ने दुकान का शटर तोड़कर भीतर प्रवेश किया और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुकान में बड़ी मात्रा में किताबें, कॉपियां और अन्य स्टेशनरी सामग्री रखी हुई थी। कागज और अन्य ज्वलनशील सामान अधिक होने के कारण आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे रहे।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। अधिकारियों का कहना है कि आग पूरी तरह बुझने के बाद पुलिस और संबंधित विभाग संयुक्त रूप से घटनास्थल का निरीक्षण करेंगे और आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft