मनेन्द्रगढ़. छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के भरतपुर क्षेत्र के गांव में फूड पाइजनिंग यानी दूषित भोजन करने से पिता-पुत्र की मौत हो गई है. जबकि 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है. स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन को जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया. आनन-फानन में चारों का इलाज किया जा रहा है और गांव में कैंप लगाया गया है.
मामला भरतपुर क्षेत्र के लर्कोड़ा गांव का है. यहां के पटेलपारा के एक घर में बरहो का आयोजन किया गया था. इसमें भोज का भी आयोजन किया गया. समाज के लोगों ने यहां साथ बैठकर भोजन किया. लेकिन, इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. उनमें से 6 लोगों की हालत ज्यादा ही गंभीर हो गई. सभी को आनन-फानन में भरतपुर के स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया. जहां पिता-पुत्र ने दम तोड़ दिया.
महिला समेत 4 का इलाज जारी
खास ये कि जिस घर के पिता-पुत्र की मौत हुई है, उसी घर की महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है. उसके साथ ही कुल 4 लोग अभी भी यहां भर्ती हैं. हालांकि अब उन्हें खतरे से बाहर बताया जा रहा है.
लगा कैंप, बांट रहे दवा
अब गांव में स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगा दिया है और भोज पर जाने वालों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है. किसी तरह की समस्या होने पर उन्हें दवा दी जा रही है. वहीं माना जा रहा है कि भोज के लिए बनी किसी खाद्य सामग्री में ही किसी तरह की दवा या दूषित सामान डल गया होगा, जिस वजह से इतनी बड़ी घटना हो गई है. इसकी जांच की जा रही है.
सिम्स बिलासपुर में पहली बार सेंट्रल पूल सीट से नागालैंड की छात्रा ने लिया MBBS में प्रवेश
खैर लकड़ी के अवैध परिवहन और फर्जी NOC मामले में बड़ा एक्शन, आरोपी के घर से 81 लाख कैश बरामद
नगरीय निकाय चुनाव 2026, कांग्रेस ने कसी कमर, कई निकायों में पर्यवेक्षक-सह पर्यवेक्षक नियुक्त
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft