रायपुर. CG Total Voters in 2023: छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन आज हो गया है. प्रदेश में अब मतदाताओं की कुल संख्या 2 करोड़ 3 लाख 60 हजार 240 हो गई है. इसमें 18 से 19 साल आयु के यानी युवा वोटर्स 7 लाख 23 हजार 771 हैं. वोटर्स का जेंडर रेशियो भी बढ़कर 1012 पहुंच गया है. यानी 1000 पुरुष वोटर्स के मुकाबले छत्तीसगढ़ में 1012 महिला मतदाता हैं. यानी पार्टियां सिर्फ महिलाओं को साधकर चुनाव में अपनी जीत पक्की कर सकती हैं.
बता दें कि इससे पहले 4 अगस्त 2023 को राज्य निर्वाचन कार्यालय से मतदाता सूची की अंतरिम सूची जारी की गई थी. जेंडर रेशियो तब भी 1000 से ऊपर यानी 1004 थी. लेकिन, इसके बाद विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत नए मतदाता जोड़े गए और कई संशोधन भी किए गए. यानी नाम काटने, जोड़ने, स्थानांतरित करने के काम जोरशोर से किए गए. आखिरकार अब अंतिम सूची प्रकाशन को तैयार है. यही वे वोटर्स हैं, जो विधानसभा चुनाव में वोट डालेंगे.
यहां देखें आंकड़े
इन पर विशेष गौर करें
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft