भिलाई/दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग-राजनांदगांव बाईपास स्थित D-मार्ट के सामने उस समय हड़कंप मच गया, जब एक वाहन में रखे CNG टैंकर से अचानक गैस रिसाव होने की सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही दुर्ग पुलिस और दमकल विभाग की टीम तत्काल अलर्ट मोड में आ गई। पुलिस की तत्परता और संबंधित एजेंसियों की कार्रवाई से संभावित बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के मुताबिक, रात करीब 9:00 बजे अनुराग कूरियर कंपनी के वाहन क्रमांक CG-10 CD 2598 में रखे CNG टैंकर से गैस रिसाव की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही तत्काल थाना एवं यातायात पुलिस की टीमों को सक्रिय किया गया।
सुरक्षा के मद्देनजर यातायात डायवर्ट
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने नेहरू नगर गुरुद्वारा तिराहा से यातायात को डायवर्ट कर दिया। टैंकर के आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा घेरा बनाया गया। किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए दमकल विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया गया।
एक घंटे में सामान्य हुआ यातायात
पुलिस और संबंधित टीमों की त्वरित कार्रवाई के बाद CNG टैंकर को सुरक्षित तरीके से सड़क किनारे किया गया। इसके बाद करीब एक घंटे के भीतर यातायात को दोबारा सुचारु करा दिया गया।
आम लोगों ने बरती सावधानी
घटना के दौरान सड़क पर मौजूद नागरिकों, ट्रक चालकों और अन्य वाहन चालकों ने भी संयम और सतर्कता का परिचय दिया। लोगों ने पुलिस के निर्देशों का पालन करते हुए सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग किया।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 5 गंभीर घायल
अलीगढ़-एटा हाईवे पर तेज रफ्तार कार पलटी, 3 की मौत; मासूम समेत 4 गंभीर
तृणमूल कांग्रेस नेता आशीष बनर्जी का निधन, पार्टी कार्यालय में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft