रामानुजगंज। जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। शिवपुर के जंगल में भैंस चराने गए एक ग्रामीण पर नर हाथी ने अचानक हमला कर दिया। हाथी के हमले में ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, ग्रामीण जंगल में भैंस चरा रहा था। इसी दौरान उसका सामना एक नर हाथी से हो गया। इससे पहले कि ग्रामीण संभल पाता, हाथी ने उस पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल ग्रामीण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि, हमला करने वाला नर हाथी झारखंड की ओर से क्षेत्र में पहुंचा है। वहीं, वन क्षेत्र में अलग-अलग करीब 4 हाथियों के विचरण करने की जानकारी सामने आई है। हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग भी अलर्ट हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथियों की गतिविधियों पर निगरानी शुरू कर दी। विभागीय टीम द्वारा ग्रामीणों को जंगल और हाथियों की आवाजाही वाले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से नहीं जाने की सलाह दी जा रही है।
वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि हाथियों को देखकर उनके नजदीक जाने, उन्हें भगाने या किसी प्रकार का जोखिम उठाने का प्रयास न करें। हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और उनकी मौजूदगी की सूचना तत्काल वन विभाग को दें।
इधर, घटना में मृत ग्रामीण के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वन विभाग की टीम हाथियों के मूवमेंट पर लगातार नजर बनाए हुए है। घटना के बाद संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है।
बड़ा हादसा टला: CNG टैंकर से गैस रिसाव से मचा हड़कंप, पुलिस और दमकलकर्मी हुए अलर्ट
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 5 गंभीर घायल
अलीगढ़-एटा हाईवे पर तेज रफ्तार कार पलटी, 3 की मौत; मासूम समेत 4 गंभीर
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft