जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कोतबा में एक आवारा कुत्ता पागल हो गया है. एक के बाद एक करते हुए उसने 12 लोगों को जख्मी किया है, जिनमें से 5 बच्चे हैं. उनमें से 2 की हालत गंभीर है.
बता दें कि कमोबेश पूरे प्रदेश में आवारा कुत्तों की आबादी तेजी से बढ़ रही है. इसके साथ ही उनके द्वारा काटने की शिकायतें भी लगातार सामने आ रही हैं. हिंसक होते कुत्तों में ही वायरस के हमले से वे पागल हो जाते हैं. तब कहीं ज्यादा खतरनाक हो जाते हैं. ऐसा ही मामला जशपुर जिले के कोतबा में सामने आया है. इससे वहां अफरातफरी मच गई है.
महाशिवरात्रि की भीड़ के बीच हमला
शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर्व के बीच यहां अच्छी खासी चहल-पहल है. इसी बीच बस स्टैंड के पास पागल कुत्ते ने लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया. इसमें 5 बच्चों समेत 12 लोग घायल हो गए. गंभीर रूप से घायल 2 बच्चों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल जशपुरनगर रेफर किया गया.
पीट-पीटकर मार डाला
पागल कुत्ते का आतंक देख लोग भी एकजुट हुए. लाठी-डंडे लेकर उसे दौड़ाना शुरू किया और फिर घेराबंदी कर उसे मार डाला. तब जाकर सभी ने राहत की सांस ली. वहीं अब भी कई आवारा व हिंसक कुत्तों की मौजूदगी से लोग चिंतित हैं. खासकर सभी को बच्चों की चिंता है.
डबरापारा में फर्नीचर दुकान में भीषण आग, दमकल की टीम ने आग पर किया नियंत्रण, बड़ा हादसा टला
ED-EOW का बड़ा एक्शन: भारतमाला घोटाले में पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के करीबियों पर छापा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft