रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के खाद की व्यवस्था सुनिश्चित करने के सारे निर्देश धरे रह गए। उनके बार-बार के दुहराने के बाद भी छत्तीसगढ़ के कई जिले DAP और यूरिया खाद की कमी का सामना कर रहे है। किसान खेती का काम छोड़ कर सहकारी समितियों के चक्कर लगा रहे हैं, फिर भी उन्हें खाद नहीं मिल रही है। अब इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस सरकार पर लगातार हमलावर हो रही है। शुक्रवार को कांग्रेस ने राजधानी रायपुर में जबरदस्त प्रदर्शन किया और कलेक्ट्रेट का घेराव भी किया है।
25-30 जून को सोसाइटियों में धरना प्रदर्शन
कांग्रेस ने अपनी विरोध रैली में ठेले पर DAP खाद की बोरियां लेकर निकली। इस रैली में पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल थे। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि अगर किसानों की समस्याओं को जल्द से जल्द दूर नहीं किया गया तो प्रदेश की सभी सहकारी समितियों में तालाबंदी करेंगे और मंत्री का घेराव किया जाएगा। सरकार किसानों के लिए खाद की व्यवस्था को सुधारे नहीं तो 25 से 30 जून तक प्रदेश की सभी सोसाइटियों में धरना प्रदर्शन आंदोलन करने की तैयारी है।

लक्ष्य का 70 प्रतिशत खाद वितरण
चालू खरीफ सीजन के लिए किसानों को 13 लाख 68 हजार टन खाद वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमें यूरिया 4 लाख 56 हजार 319 टन, 2 लाख 76 हजार टन DAP, एक लाख 13 हजार 544 टन NPK, 33 हजार 372 टन पोटाश तथा एक लाख 15 हजार 590 टन सुपर फास्फेट शामिल है।
सहकारिता मंत्री कश्यप ने कहा है कि किसानों के हितों की रक्षा और कृषि उत्पादन की निरंतरता छत्तीसगढ़ सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमारा लक्ष्य है कि हर किसान को समय पर गुणवत्तायुक्त खाद उपलब्ध हो और राज्य की खेती उन्नति की दिशा में आगे बढ़े।
भिलाई में चला निगम का बुलडोजर: वैशाली नगर में नाली पर बने अवैध रैम्प ध्वस्त
पश्चिम बंगाल राशन घोटाला: ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, कई ठिकानों पर जांच तेज
डॉक्टरों की चुप्पी अगर टूटी, तो ठहर जाएगी स्वास्थ्य व्यवस्था
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft