कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पुलिस और नक्सली के बीच मुठभेड़ हो रही है। यह मुठभेड़ कांकेर के छोटेबेठिया क्षेत्र में हो रही है। दोनों ही तरफ से रुक-रुककर फायरिंग जारी है। इस मुठभेड़ में दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर हैं। वहीं जवानों ने मुठभेड़ के बीच में एक महिला नक्सली का शव बरामद कर लिया है। रुक-रूक कर हो रही फायरिंग के बीच जवानों ने सर्चिंग ऑपरेशन भी शुरू कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, DRG और BSF के जवान संयुक्त ऑपरेशन पर निकले थे और इसी दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। अब तक दो नक्सली ढेर कर दिए गए हैं। बस्तर IG सुंदरराज पी कहना है कि, सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। DRG और BSF के जवान ऑपरेशन में निकले थे। उन्होंने आगे कहा कि, सुरक्षाबलों की ओर से सर्चिंग अभियान जारी है। मुठभेड़ में जवानों को नुकसान नहीं हुआ है।
सुकमा से लगे आंध्रप्रदेश के मारडेपल्ली के जंगल में नक्सलियों और ग्रेहाउंड्स फोर्स के बीच मुठभेड़ हुई थी, जहां जवानों ने बड़े नक्सली लीडरों को ढेर किया था। नक्सली कमांडर गाजरला उर्फ़ उदय और गरियाबंद में मारे गए खूंखार नक्सली चलपति की पत्नी वीआरएल चैतन्य उर्फ अरुणा को जवानों ने मार गिराया था।
स्कूल-कॉलेज के छात्रों को हेरोइन बेचने वाला तस्कर गिरफ्तार, 8.49 ग्राम हेरोइन जब्त
प्रकाश इंडस्ट्रीज में फर्नेस फटा, 3 ठेका मजदूर गंभीर रूप से झुलसे, भिलाई रेफर
भीषण गर्मी के बीच जापान का अनोखा फैसला, कर्मचारियों को शॉर्ट्स पहनकर ऑफिस आने की छूट
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft