रायपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में पिछले ठीक एक महीने पहले अबूझमाड़ के जंगलों में DRG के जवानों ने नक्सलियों के लीडर और संगठन के महासचिव बसव राजू मार गिराया था। यह नक्सल इतिहास की अब तक सबसे बड़ी सफलता मिली। इस एनकाउंटर के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के अबूझमाड़ आने की तैयारी शुरू हो गई है। गृहमंत्री 23 जून को अबूझमाड़ के इरकभट्टी कैंप जाएंगे।
केन्द्रीय मंत्री DRG के जवानों से मुलाकात करेंगे, जिन्होंने बसव राजू को ढेर करते हुए नक्सलवाद की रीढ़ पर प्रहार किया था। अमित शाह ने पिछले दिनों दिल्ली में छत्तीसगढ़ के पुलिस अधिकारियों को सम्मानित करते हुए कहा था कि अब वे उन जवानों से मिलने के लिए उत्सुक हैं, जिन्होंने बसव राजू का एनकाउंटर किया है। इस दौरान जवानों के साथ वे लंच भी कर सकते हैं।
अमित शाह देश समेत बस्तर से नक्सलवाद के खात्मे का अभियान शुरू किया है, तब से वो लगातार नक्सलियों की मांद में दाखिल हो रहे हैं। इससे पहले भी वे सुकमा और बीजापुर के घोर नक्सल प्रभावित कैंपों में पहुंच चुके हैं। अब वे पहली बार अबूझमाड़ जाने वाले हैं। ऐसा करने वाले वे देश के पहले गृहमंत्री बन जाएंगे।
बता दे कि, केंद्रीय स्तर का कोई भी मंत्री आज तक अबूझमाड़ नहीं पहुंचा है, लेकिन शाह वहां जाने वाले हैं, जहां कभी नक्सली सबसे मजबूत हुआ करते थे। शाह का माड़ दौरा नक्सलियों का मनोबल तोडने और जवानों का हौसला बढ़ेगा।
कार्यक्रम के अनुसार, अमित शाह 22 जून को दोपहर 1:40 बजे विशेष विमान से रायपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। इसके बाद सीधा नया रायपुर स्थित नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU) के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां दोपहर 2 बजे कार्यक्रम निर्धारित है। इस मौके पर राज्य के वरिष्ठ अधिकारी और केंद्रीय प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। दोपहर 3:15 बजे केंद्रीय गृह मंत्री विभिन्न विकास कार्यों के उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. फिर शाम 4:20 बजे केंद्रीय गृह मंत्री छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अहम बैठक करेंगे, जिसमें राज्य की कानून-व्यवस्था, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति और सुरक्षा बलों के कार्यों की समीक्षा की जाएगी।
भिलाई में चला निगम का बुलडोजर: वैशाली नगर में नाली पर बने अवैध रैम्प ध्वस्त
पश्चिम बंगाल राशन घोटाला: ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, कई ठिकानों पर जांच तेज
डॉक्टरों की चुप्पी अगर टूटी, तो ठहर जाएगी स्वास्थ्य व्यवस्था
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft