रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री निवास में मंत्रियों की हाई लेवल बैठक के बीच सूबे की राजनीति भी गर्म हो गई है। कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने भाजपा सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि, सरकार के भीतर संतुलन की कमी है और विभागों में भ्रष्टाचार का माहौल बना हुआ है।
भाजपा सरकार की कार्यशैली पर सवाल
विकास उपाध्याय ने कहा कि, भाजपा सरकार बंदरबांट के आधार पर चल रही है और सत्ता संचालन में समन्वय की कमी दिखाई दे रही है। उन्होंने दावा किया कि ढाई साल के कार्यकाल में सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर पाई है और उसकी कार्यशैली सवालों के घेरे में है।
कांग्रेस नेता ने भाजपा के भीतर मतभेद होने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि, संगठन और सरकार के अंदर कई स्तरों पर असहमति दिखाई दे रही है, जिसके कारण सरकार निर्णय लेने और कामकाज की दिशा तय करने में उलझन की स्थिति में है।
CM हाउस में मंत्रियों की हाई लेवल बैठक के बीच आए इस बयान को राजनीतिक तौर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft