रायपुर। नकटी ग्राम में गरीब परिवारों के मकानों को तोड़े जाने के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज प्रभावित ग्रामीणों के साथ नकटी से राजभवन तक पदयात्रा निकालकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे। पदयात्रा के माध्यम से कांग्रेस प्रभावित परिवारों की समस्याओं को राज्यपाल के समक्ष रखेगी और कार्रवाई की मांग करेगी।
15 जुलाई को पदयात्रा
इस संबंध में राज्यपाल से मुलाकात के लिए समय निर्धारित कराने हेतु प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने पहले राजभवन को पत्र लिखा था। इसके बाद 15 जुलाई को समय उपलब्ध कराने के लिए राजभवन को रिमाइंडर पत्र भी भेजा गया है।
पदयात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार को रायपुर स्थित राजीव भवन में कांग्रेस नेताओं एवं पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पदयात्रा की रूपरेखा, संगठनात्मक जिम्मेदारियों तथा प्रभावित ग्रामीणों की भागीदारी सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ मंथन
बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, पूर्व विधायक अनिता शर्मा, महामंत्री दीपक मिश्रा, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन, ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र पप्पू बंजारे सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft