रायपुर। राजधानी रायपुर में बढ़ते बिजली बिल और अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीडी नगर और खमतराई जोन स्थित बिजली विभाग कार्यालयों में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कार्यालय परिसर में काले पोस्टर चस्पा कर भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने आरोप लगाया कि, आम जनता पहले से महंगाई की मार झेल रही है, ऐसे में लगातार बढ़ते बिजली बिल और बार-बार होने वाली बिजली कटौती लोगों की परेशानियां बढ़ा रही हैं। उनका कहना है कि बिजली व्यवस्था को लेकर जनता में असंतोष बढ़ रहा है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि, जनता पर बढ़ते बिजली बिलों का बोझ और अघोषित बिजली कटौती सरकार की जनविरोधी नीतियों का परिणाम है। विकास उपाध्याय ने कहा कि वह जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष जारी रखेगी।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft