दुर्ग। छत्तीसगढ़ के कुम्हारी टोल टैक्स के पास रविवार को कोयले से भरे एक ट्रक में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन कार्यालय दुर्ग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते कार्रवाई होने से एक बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार, ट्रक में रखे कोयले से अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल की एक टीम मौके के लिए रवाना की गई।
घटनास्थल पर पहुंचकर अग्निशमन कर्मियों ने देखा कि ट्रक के डाले में भरे कोयले में तेजी से आग फैल रही है। इसके बाद दमकल कर्मचारियों ने जोखिम उठाते हुए धुएं और आग की लपटों के बीच ट्रक के ऊपर चढ़कर आग बुझाने का कार्य शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। अग्निशमन विभाग के अनुसार, घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। विभाग की तत्परता और टीमवर्क के चलते स्थिति को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft