रायपुर/दुर्ग। NEET-UG परीक्षा को लेकर जारी विवाद के बीच छत्तीसगढ़ के स्कूली शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के समर्थन में सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं गंभीर हैं और उनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, लेकिन ऐसी घटनाओं के लिए सीधे विभाग के मंत्री को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है।
गजेन्द्र यादव ने कहा कि, देश की शिक्षा व्यवस्था का दायरा बहुत बड़ा है। ऐसे में यदि कहीं पेपर लीक की घटना होती है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी केवल मंत्री पर डालना न्यायसंगत नहीं कहा जा सकता। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन किसी एक व्यक्ति को निशाना बनाना समाधान नहीं है।
उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि, शिक्षा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण सुधार किए गए हैं। ऐसे समय में उनका नेतृत्व आवश्यक है और उन्हें अपना काम जारी रखना चाहिए।
NEET-UG परीक्षा को लेकर देशभर में राजनीतिक बयानबाजी तेज है। विपक्ष जहां इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेर रहा है, वहीं गजेन्द्र यादव के इस बयान को धर्मेंद्र प्रधान के समर्थन में आए प्रमुख राजनीतिक बयानों में माना जा रहा है।
पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी को ED ने किया गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से होगी पूछताछ
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft