रायपुर. छत्तीसगढ़ के पीएचई मंत्री और आरंग से विधायक गुरु रुद्रकुमार की तबीयत बिगड़ गई है. जानकारी के अनुसार, जांच में ब्लड इन्फेक्शन का पता चला है, जिसके बाद उन्हें हैदराबाद रेफर किया गया है.
बता दें कि शुरुआत में गुरु रुद्रकुमार की तबीयत बिगड़ी तो उन्हें पिछले सप्ताह रायपुर में ही रामकृष्ण अस्पताल ले जाया गया. वहां इलाज शुरू करने के साथ ही उनका ब्लड सैंपल लेकर जांच कराई गई. इससे ब्लड में इन्फेक्शन का पता चला. तब बेहतर इलाज के लिए उन्हें हैदराबाद के एक निजी अस्पताल भेजने का फैसला किया गया. वे शनिवार को स्टेट प्लेन से हैदराबाद के लिए रवाना हुए.
सीएम व महंत ने जाना हाल
बता दें कि एक सप्ताह तक रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने अस्पताल पहुंचकर उनका हाल जाना था. साथ ही उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की.
सिम्स बिलासपुर में पहली बार सेंट्रल पूल सीट से नागालैंड की छात्रा ने लिया MBBS में प्रवेश
खैर लकड़ी के अवैध परिवहन और फर्जी NOC मामले में बड़ा एक्शन, आरोपी के घर से 81 लाख कैश बरामद
नगरीय निकाय चुनाव 2026, कांग्रेस ने कसी कमर, कई निकायों में पर्यवेक्षक-सह पर्यवेक्षक नियुक्त
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft