बलौदाबाजार. बिलासपुर-रायपुर हाईवे पर सिमगा के पास बड़े हादसे की खबर है. यहां कोयले से भरा ट्रेलर एक कार के ऊपर गिर गया. इससे कार बुरी तरह पिचक गई है. वहीं उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है. जबकि तीन घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घटना शनिवार सुबह रायपुर रोड पर सिमगा के पास लिमतरा में रमेश ढाबा के पास की है. जानकारी के अनुसार, कोरबा से बिलासपुर होते हुए कार रायपुर जा रही थी. उसमें कुल चार लोग सवार थे. कार अभी रमेश ढाबा के पास पहुंची थी. उसी समय कोयला लोड ट्रेलर गुजर रहा था. तभी उसके सामने एक गाय आ गई. ट्रेलर के चालक ने गाय को बचाने के लिए कट मारा, जिससे ट्रेलर अनियंत्रित हो गया और उसका ट्राला कोयला समेत नीचे गिर गया. वहीं कार सीधे उसकी चपेट में आ गई.
मौके पर पहुंची सिमगा पुलिस
इसके साथ ही मौके पर अफरातफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. उन्होंने पुलिस को भी जानकारी दी. कुछ ही देर में लिमतरा चौकी और सिमगा थाने से पुलिस की टीम पहुंची. उन्होंने लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया. घायलों को मुश्किल से बाहर निकाला जा सका. वहीं, तब तक एक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी. जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल थे. सभी को अस्पताल पहुंचाया गया.
जुटा रहे जानकारी
पुलिस अब घायलों व मृतक की जेब की तलाशी लेकर जानकारी जुटा रही है कि आखिर वे कौन हैं. बहरहाल वे कोरबा से आ रहे थे इसका पता चला है. वहीं जानकारी लेकर उनके परिजनों को सूचना दिया जाएगा. फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है. उसके बाद मामले में अपराध भी दर्ज किया जाएगा.
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft