रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य योग आयोग के अध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति कर दी है। बिलासपुर के संजय अग्रवाल को छत्तीसगढ़ योग आयोग का नया अध्यक्ष बनाया गया है। इस संबंध में राज्य सरकार ने आदेश भी जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संजय अग्रवाल को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी है।
जानकारी के अनुसार, योग आयोग के पूर्व अध्यक्ष रूप नारायण सिन्हा के निधन के बाद यह पद खाली हो गया था। उनका कुछ समय पहले हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया था। इसके बाद से ही नए अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर इंतजार किया जा रहा था।
सरकार के आदेश जारी होने के साथ ही संजय अग्रवाल अब योग आयोग की गतिविधियों के संचालन और प्रदेश में योग के प्रचार-प्रसार से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे। माना जा रहा है कि उनकी नियुक्ति से राज्य में योग से संबंधित कार्यक्रमों और गतिविधियों को और गति मिलेगी।
मुख्य बिंदु:
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft