Wednesday ,September 09, 2026
होमछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ कैबिनेट की अहम बैठक आज, नए प्रस्तावों पर टिकी निगाहें...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट की अहम बैठक आज, नए प्रस्तावों पर टिकी निगाहें

 Newsbaji  |  Sep 09, 2026 07:26 AM  | 
Last Updated : Sep 09, 2026 07:26 AM
छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक आज, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होंगे अहम फैसले
छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक आज, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होंगे अहम फैसले

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आज, 9 सितंबर को सुबह 11:30 बजे मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित होगी। करीब एक महीने के अंतराल के बाद होने जा रही इस कैबिनेट बैठक को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

बैठक में प्रदेश के विकास, प्रशासनिक व्यवस्था तथा विभिन्न विभागों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय लिए जाने की संभावना है। कैबिनेट बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री अरुण साव मीडिया से चर्चा कर सरकार के प्रमुख निर्णयों एवं लिए गए नीतिगत फैसलों की जानकारी देंगे।

पिछली बैठक में AI मिशन को मिली थी मंजूरी
मंत्रिपरिषद की पिछली बैठक 5 अगस्त को आयोजित हुई थी। इसमें सरकार ने ‘छत्तीसगढ़ राज्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिशन’ को मंजूरी दी थी। पांच वर्ष की अवधि वाले इस मिशन के लिए 500 करोड़ रुपए खर्च करने का प्रावधान किया गया है। सरकार की योजना के तहत प्रदेश में 100 AI डेटा लैब और पांच सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किए जाने हैं। साथ ही 300 से अधिक AI स्टार्टअप्स को सहायता देने का लक्ष्य रखा गया है।

AI के क्षेत्र में युवाओं और सरकारी तंत्र को तैयार करने के लिए लगभग छह लाख विद्यार्थियों और डेढ़ लाख सरकारी कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने की योजना भी मिशन का हिस्सा है। इसके अलावा सरकारी सेवाओं और प्रशासनिक कामकाज को अधिक सरल, तेज और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 50 से अधिक AI आधारित सेवाएं विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

BEML प्लांट के लिए भूमि आवंटन को मंजूरी
पिछली कैबिनेट बैठक में राज्य में हैवी अर्थ मूविंग इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने के लिए भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) को रियायती दर पर भूमि आवंटित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई थी।

सरकार के अनुसार, छत्तीसगढ़ में इस क्षेत्र का यह पहला बड़ा उद्योग होगा। प्लांट की स्थापना से प्रदेश में बड़े निवेश के साथ-साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है। इसके अलावा राज्य के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (MSME) को भी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलने की संभावना है।

आज की बैठक में किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
5 अगस्त की बैठक में AI मिशन और BEML प्लांट के अलावा डिजिटल निर्माण प्रबंधन, ग्रामीण सड़क नियमों और वित्तीय व्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए थे।
 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft