Monday ,June 15, 2026
होमछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई से, 5 दिनों तक चलेगी कार्यवाही; हंगामेदार रहने के आसार...

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई से, 5 दिनों तक चलेगी कार्यवाही; हंगामेदार रहने के आसार

 Newsbaji  |  Jun 15, 2026 03:56 PM  | 
Last Updated : Jun 15, 2026 03:56 PM
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई से, 5 दिनों तक चलेगी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई से, 5 दिनों तक चलेगी कार्यवाही

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। विधानसभा का दशम सत्र 13 जुलाई 2026 से 17 जुलाई 2026 तक आयोजित किया जाएगा। पांच दिनों तक चलने वाले इस सत्र में सदन की कुल 5 बैठकें होंगी।

विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार सत्र की शुरुआत सोमवार, 13 जुलाई को होगी और समापन शुक्रवार, 17 जुलाई को किया जाएगा। इस दौरान सरकार विभिन्न विभागों से जुड़े कार्यों और विधायी विषयों को सदन में प्रस्तुत करेगी, वहीं विपक्ष भी जनहित और राज्य से जुड़े अहम मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है।

हंगामेदार रहने की संभावना
मानसून सत्र के हंगामेदार रहने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। विपक्ष राज्य के कई ज्वलंत मुद्दों को लेकर सरकार से जवाब मांग सकता है। कानून-व्यवस्था, किसानों, बेरोजगारी, विकास कार्यों और अन्य जनसरोकार के विषयों पर सदन में तीखी बहस होने की संभावना है।

वहीं, सरकार भी अपनी उपलब्धियों और योजनाओं को सदन में मजबूती से रखने की रणनीति पर काम कर रही है। ऐसे में सत्र के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी राजनीतिक नोकझोंक देखने को मिल सकती है।

सत्र की प्रमुख जानकारी

  • सत्र: छत्तीसगढ़ विधानसभा का दशम सत्र (मानसून सत्र)
  • प्रारंभ तिथि: 13 जुलाई 2026 (सोमवार)
  • समापन तिथि: 17 जुलाई 2026 (शुक्रवार)
  • कुल बैठकें: 5

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि, आगामी मानसून सत्र राज्य की राजनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा और सदन में कई अहम मुद्दों पर सरकार एवं विपक्ष आमने-सामने नजर आ सकते हैं।
 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft