दुर्ग। हेमचंद्र यादव विश्वविद्यालय (HCU) दुर्ग के सामने खड़ी एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। कुछ ही मिनटों में कार आग के गोले में तब्दील हो गई, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार, राहुल प्रधान की कार विश्वविद्यालय के सामने खड़ी थी। इसी दौरान कार में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते लपटों ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना तत्काल अग्निशमन कार्यालय दुर्ग को दी गई।
सूचना मिलते ही दमकल की एक टीम मौके पर रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचने पर अग्निशमन कर्मियों ने पाया कि कार पूरी तरह आग की लपटों में घिरी हुई है। टीम ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया और उसे आसपास के क्षेत्र में फैलने से रोक दिया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। हालांकि अग्निशमन विभाग की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
अग्निशमन दल प्रभारी प्रवीण बारा के नेतृत्व में प्रवीन सिन्हा, पराग भोसले, जयराम, राहुल कुमार और महेंद्र चंदेल ने आग बुझाने की कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। विभाग की टीम ने समय पर पहुंचकर संभावित बड़े नुकसान को टाल दिया।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft